Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बंगाल विधानसभा चुनाव : इस बार मतदाताओं के घर-घर पहुंचेंगी वोटर स्लिप, बीएलओ करेंगे वितरण

चुनाव आयोग के ताजा निर्देश के अनुसार, इस बार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) खुद मतदाताओं के घर जाकर वोटर स्लिप वितरित करेंगे। यह फैसला पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की सिफारिश पर भारत निर्वाचन आयोग ने लिया है।

07 Feb 2026

बंगाल विधानसभा चुनाव : इस बार मतदाताओं के घर-घर पहुंचेंगी वोटर स्लिप, बीएलओ करेंगे वितरण

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब मतदाताओं को न तो वोटर स्लिप डाउनलोड कर प्रिंट निकालने की जरूरत होगी और न ही इसके लिए राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं पर निर्भर रहना पड़ेगा।

चुनाव आयोग के ताजा निर्देश के अनुसार, इस बार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) खुद मतदाताओं के घर जाकर वोटर स्लिप वितरित करेंगे। यह फैसला पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की सिफारिश पर भारत निर्वाचन आयोग ने लिया है।

सीईओ कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के नियमों के तहत वोटर स्लिप का वितरण बीएलओ की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्ष 2011 के बाद से बंगाल में यह व्यवस्था लगभग खत्म हो गई थी। अब आयोग इस व्यवस्था को फिर से सख्ती से लागू करना चाहता है।

अधिकारी के अनुसार, इस कदम से न केवल मतदाताओं को सुविधा होगी, बल्कि वोटर स्लिप वितरण प्रणाली भी अधिक पारदर्शी बनेगी। यदि किसी मतदाता को वोटर स्लिप नहीं मिलती है, तो वह संबंधित बीएलओ से सीधे संपर्क कर स्लिप प्राप्त कर सकेगा।

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को एक बार फिर पत्र भेजकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) का लंबित मानदेय तुरंत जारी करने को कहा है।

यह इस मामले में आयोग की तीसरी चिट्ठी है। इससे पहले अगस्त और फिर दिसंबर में भी राज्य सरकार को इस संबंध में स्मरण पत्र भेजे जा चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल विधानसभा चुनाव : इस बार मतदाताओं के घर-घर पहुंचेंगी वो
चुनाव आयोग के ताजा निर्देश के अनुसार, इस बार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) खुद मतदाताओं के घर जाकर वोटर स्लिप वितरित करेंगे। यह फैसला पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News